World Cup फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, इटली को 1-0 से दी मात!
India Womens Hockey Qualify: महिला हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इटली को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत की ओर से मैच का इकलौता गोल मिडफील्डर मनीषा चौहान ने किया।
फाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला
महिला हॉकी वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। भारतीय टीम 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स की मेजबानी में होने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच मुकाबला
मैच के पहले क्वार्टर में भारत और इटली के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच पजेशन को लेकर जबरदस्त टक्कर रही। भारत ने दो बार इटली के सर्किल में घुसकर हमला किया, लेकिन इटली ने भी पलटवार करते हुए कई मौके बनाए।
दूसरे क्वार्टर में भी भारत को नहीं मिला गोल
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने लगातार हमले किए, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। 18वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन नवनीत कौर का शॉट इटली की गोलकीपर लुसिया इनेस कारुसो ने शानदार तरीके से रोक दिया।
27वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, मगर इस बार नवनीत का शॉट लक्ष्य से दूर चला गया। 29वें मिनट में भी भारत को मौका मिला, लेकिन गोल नहीं हो सका।
तीसरे क्वार्टर में मनीषा का निर्णायक गोल
दूसरे हाफ की शुरुआत में इटली ने जोरदार हमला किया। एमीलिया म्युनिटिस भारतीय डिफेंस को भेदने में सफल रहीं, लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचू देवी खारीबाम ने शानदार बचाव कर गोल होने से रोक दिया।
40वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार टीम ने मौका नहीं गंवाया। मनीषा चौहान ने दमदार ड्रैग-फ्लिक लगाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
आखिरी क्वार्टर में इटली ने किया बराबरी का प्रयास
आखिरी क्वार्टर में भारत को दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन इटली का डिफेंस मजबूत रहा। मैच के अंतिम मिनटों में इटली ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया। 59वें मिनट में उसे पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, मगर भारतीय टीम ने गोल नहीं होने दिया और 1-0 से जीत दर्ज कर ली।