अन्य
IPL 2026 New Rule: BCCI ने IPL के लिए बनाए नए नियम!
IPL 2026 New Rule: IPL 2026 सीजन के बीच BCCI ने नया नियम लागू किया है। इस नियम के अनुसार बेंच पर बैठे प्लेयर मैच के दौरान मैदान पर नहीं घूम पाएंगे। अब जिन प्लेयर का नाम टीम सूची में शामिल होगा बस वहीं मैदान में घूम सकेंगे। इस सूची में केवल 16 प्लेयर्स को ही शामिल करने की अनुमति है।
अब ड्रिंक्स, बैट या मैसेज देने के लिए सिर्फ वही प्लेयर जाएंगे, जो इन 16 प्लेयर की लिस्ट में शामिल होंगे।
सूत्रो के अनुसार, टीमों को निर्देश दिया गया है कि, सभी सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स को मैच के दौरान मैदान में घूमने और ग्राउंड में ड्रिंक्स ले जाने की अनुमति नहीं है।
माना जा रहा है कि यह नया नियम MPC (मैच खेलने की शर्तों) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्ती से लागू करने के लिए सख्ती से लागू करने के लिए लाया गया है। क्लॉज 11.5.2 के मुताबिक, खिलाड़ियों को ड्रिंक्स देने की अनुमति सीमित समय और शर्तों के साथ होती है।
बता दें कि, अब तक IPL 2026 के 74 मैच में से अब तक 13 मैच खेले जा चुकी हैं। वहीं 14वां मैच आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।
Also Read- KKR vs LSG IPL 2026: आज KKR और LSG के बीच होगी भिड़ंत