Pak Vs Nam T20 WC 2026: पाकिस्तान की गले में खतरें की घंटी, आज हारी तो WC से बाहर!
Pak Vs Nam T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान और नामीबिया की भिड़ंत होगी।। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में 18 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। ठीक आधे घंटे पहले 2.30 बजे टॉस किया जाएगा।
आज के मैच पाकिस्तान के लिए बहुत अहम है, अगर आज का मैच पाकिस्तान हारा तो वो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। वहीं अगर नामीबिया को जीत मिली तो अमेरिका टीम सुपर -8 में जगह बना सकती है।
Pak Vs Nam T20 WC 2026: दोनों टीमों का इस सीजन में हाल
पाकिस्तान और नामीबिया दोनों ने इस सीजन में 3-3 मैच खेले है। अगर पाकिस्तान की पाद करे तो उसने नीदरलैंड और USA के खिलाफ जीत दर्ज की, जबकि भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं नामीबिया की बात करें तो वो तीनों मैच में हार का सामना कर चुका है। टीम को नीदरलैंड, भारत और USA के खिलाफ हार मिली।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
पाकिस्तानसईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।
नामीबियाजेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग।