PAK vs NZ T20 WC 2026: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला आज
PAK vs NZ T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 21 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 6.30 बजे टॉस किया जाएगा।
दोनों का इस लीग में अब तक का हाल
दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में 4-4 मैच खेले और दोनों ही टीमों को 3-3 मैचों में जीत मिली, जबकि 1-1 मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराकर यहां तक पहुंची वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया।
PAK vs NZ T20 WC 2026: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीमों का हेड टू हेड
T-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 49 मैच खेले गए। इसमें से 24 मैचों में पाकिस्तान टीम ने बाजी मारी। वहीं 23 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली, जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहें।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पाकिस्तानसलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
न्यूजीलैंड फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैकोंची, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी।