अन्य

Pakistan Hockey Captain: पाक खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में धोने पड़े बर्तन!

Pakistan Hockey Captain: पाकिस्तान अपनी बेज्जती कराने का एक मौका नहीं छोड़ता। हाल हि में हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, वहां उन्हें काफी बेज्जती झेलनी पड़ी। पाकिस्तान के हॉकी कैप्टन शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद नेशनल फेडरेशन पर जमकर बरसे। उन्होंने बताया कि - 'इस दौरे के दौरान उनकी टीम की होटल में बुकिंग न होने की वजह से उन्हें न केवल सड़कों पर भटकना पड़ा, बल्कि 'मैच खेलने जाने से पहले बर्तन भी धोने पड़े'।

[caption id="attachment_134939" align="alignnone" width="1039"] Pakistan Hockey team[/caption]

18 फरवरी को खिलाड़ी पहुंचे लाहौर

जब हॉकी प्लेयर ने लाहौर के एयरपोर्ट पर लैंड किया तो मीडिया वहां मौजूद थी, टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने कहा कि- 'पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन उनसे झूठ बोल रहा था।'

गुस्से में बट ने आगे कहा कि- "हम फेडरेशन के मौजूदा मैनेजमेंट के साथ काम नहीं कर सकते। जब खिलाड़ियों को मैच खेलने जाने से पहले किचन साफ करना और बर्तन धोने पड़ते हैं, तो आप हमसे क्या उम्मीद करते हैं?"

बट ने आगे कहा कि-

"सबसे बुरी बात यह थी कि Airbnb पर रहने की जगह का भी इंतजाम 10 दिनों के लिए किया गया, जबकि हमें 13 दिन रुकना था। हमें 10 दिन बाद एक सस्ते घर में जाना पड़ा।"

पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड का दावा

पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) का कहना है कि - 'उसने ऑस्ट्रेलिया में नेशनल टीम के होटल में रहने का इंतजाम करने के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा दिए थे।'

PSB के डायरेक्टर-जनरल नूर उस सबा ने मीडिया को बताया कि-

'वे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए एक डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिया था।'

प्लेयर को कुछ न बोलने के लिए PHF ने दी चेतावनी

बट ने बताया कि- 'PHF ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी कि अगर वे मीडिया से बात करेंगे तो उन पर डिसिप्लिनरी एक्शन लिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में हम जिस दौर से गुज़रे हैं। उसी के चलते मैं अपनी बात कह रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें एक विदेशी कोच की जरूरत है। हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा कॉम्बिनेशन है लेकिन हमें एक विदेशी कोच और अच्छे मैनेजमेंट की जरूरत है।"