SA vs NZ T20 Semifinal Match: सेमीफाइनल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज
SA vs NZ T20 Semifinal Match: T-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में शाम 7 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे पहले 6.30 बजे टॉस किया जाएगा।
SA vs NZ T20 Semifinal Match: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक T20 मैच के 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 12 मुकाबले में साउथ अफ्रिका को जीत मिली तो वहीं 7 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली।
ICC T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम अब तक महज 3 बार भिंड़ी हैं। और तीनों बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी। वहीं साउथ अफ्रीका को करारी हार का सामना करना पड़ा।
कहां देख सकते हैं मैच?
T-20 वर्ल्डकप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा। इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है।न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग XI
साउथ अफ्रीकाएडन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंडटिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची/जेम्स नीशम, मैट हेनरी/जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।