अन्य
ICC Player of the Month:आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ से नवाजे गए शुभमन गिल
ICC Player of the Month:जून से अगस्त में खेले गए तेंदुलकर-एंडरसन टेस्ट ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी ने जुलाई के प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को चुना। कप्तान शुभमन ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इन पांच मैचों की सीरीज में अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए चार शतक लगाए थे ।
Readmore:MS Dhoni Defamation Case: धोनी के 100 करोड़ मानहानि मामले में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, नियुक्त हुआ एडवोकेट कमिश्नर…
शुभमन केवल जुलाई माह में ही बना डाले 576 रन
कप्तान शुभमन गिल ने जुलाई में 94.50 की औसत से 3 टेस्ट में 567 रन बनाए। इनमें एक डबल सेंचुरी और 2 सेंचुरी शामिल रहीं। सीरीज का एक शतक उन्होंने अगस्त में लगाया, इसलिए उसे जुलाई के स्कोर में शामिल नहीं किया। गिल को चौथी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला। गिल 24 साल की उम्र मे एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है ।
प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने के बाद शुभमन की प्रतिक्रिया
टेस्ट कप्तानी में पहली सीरीज में मिला सम्मान ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिलने के बाद शुभमन गिल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "प्लेयर ऑफ द मंथ बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस बार इस अवॉर्ड की अहमियत बहुत ज्यादा है, क्योंकि यह टेस्ट कप्तानी में मेरी पहली सीरीज की परफॉर्मेंस से मिला है।"
बर्मिंघम की डबल सेंचुरी को बताया यादगार
गिल ने बर्मिंघम में लगाए गए दोहरे शतक को खास बताया। उन्होंने कहा, "बर्मिंघम में डबल सेंचुरी लगाना मुझे हमेशा याद रहेगा। यह मेरे इंग्लैंड दौरे की बड़ी हाईलाइट रही।" सीरीज में कप्तानी का अवसर मिलना अहम । शुभमन ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके लिए कप्तान के रूप में सीखने का बड़ा मौका थी। उन्होंने कहा, "सीरीज में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।"
सबसे ज्यादा बार ये अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
[caption id="attachment_99533" align="alignnone" width="536"]ICC ने 2021 में प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत की थी। तब से अब तक शुभमन गिल इसे 4 बार जीत चुके हैं। इसी के साथ वे सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।ICC Player of the Month:[/caption]
महिला वर्ग में दो खिलाड़ियों की बराबरी
महिलाओं में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज भी 4-4 बार यह अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
गिल ने कब कब जीता ये अवॉर्ड
- फरवरी 2025
- दो बार 2023 में
- एक बार 2025 की टेस्ट सीरीज के दौरान (हालिया)