Sidharth Father Passed Away: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का हुआ निधन!
Sidharth Father Passed Away: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया। इस बात की पुष्टि स्वंय सिद्धार्थ ने की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने पिता की तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा।
बताया जा रहा है कि, एक्टर के पिता का निधन 14 फरवरी शनिवार को दिल्ली में निधन हुआ।
[caption id="attachment_134873" align="alignnone" width="1059"]मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे सुनील मल्होत्रा
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे। रिपोर्ट के अनुसार, उनका निधन 14 फरवरी को दिल्ली में हुआ। एक्टर ने 17 फरवरी को पिता के साथ कई तस्वीरें शेयर की और पिता को श्रद्धांजलि दी।
एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी पिता के निधन की खबर
सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि-"वे ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और सुसंस्कृतता के धनी थे। उन्होंने ऐसे मूल्यों का अनुसरण किया जो कभी नहीं झुके। कठोरता के बिना अनुशासन। अहंकार के बिना शक्ति। जीवन की कठिन परीक्षाओं के दौरान भी उन्होंने पॉजिटिव सोच बनाए रखी।
मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्र की कमान संभालने से लेकर शांत साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। स्ट्रोक के कारण व्हीलचेयर पर आने के बावजूद भी उनका हौसला बुलंद रहा।"
उन्होंने आगे लिखा कि-
"पापा, आपकी सत्यनिष्ठा मेरी विरासत है। आपकी शक्ति मुझे हर दिन मार्गदर्शन देती है। आपकी सकारात्मकता आज भी हमारे परिवार को जोड़े रखती है।
आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह असीम है।
मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा ❤️।"