अन्य

SRH vs LSG IPL 2026: दूसरे डबल हेडर के पहले मैच में SRH की LSG से होगी भिड़ंत!

SRH vs LSG IPL 2026: IPL 2026 के इस सीजन का दूसरा डबल हेडर 5 अप्रैल यानी की आज खेला जाएगा। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी, इसके ठीक आधे घंटे पहले 3 बजे टॉस किया जाएगा।

दोनों टीमों का हेड टू हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से 4 मैचों में लखनऊ ने जीत दर्ज की। वहीं 2 मैच में हैदराबाद टीम ने जीत दर्ज की।

[caption id="attachment_145246" align="alignnone" width="1468"] SRH Team  [/caption]

पिछले सीजन में दोनों के बीच 2 मुकाबले हुए, दोनों टीमों ने 1-1 मैच में जीत दर्ज की।

[caption id="attachment_145248" align="alignnone" width="1499"] LSG Team[/caption]

इस सीजन में दोनों टिमों का हाल

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैच खेल चुकी है, उसका पहला मैच रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ, जिसमें टीम को 6 विकेट से हार मिली। दूसरा मैच कोलकाता के खिलाफ खेला, जिसमें SRH को 65 रनों से जीत मिली।

वहीं LSG ने अब तक इस सीजन में 1 ही मैच खेला है, जिसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हुआ था, जिसमें लखनऊ को हार 6 विकेट से हार मिली।

कहां देख सकते हैं मैच?

IPL 2026 का 10वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, लियम लिविंगस्टन।

लखनऊ सुपरजायंट्स

ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्त्या, प्रिंस यादव, आवेश खान।

Read More- ध्रुव और यशस्वी की फिफ्टी की मदद से RR ने दी GT को शिकस्त, रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट!