अन्य
Tom Moody LSG Global Director: IPL से पहले LSG टीम में बड़ा बदलाव, SRH के पूर्व कोच बने ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट...
Tom Moody LSG Global Director: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी को अपना ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त करने का फैसला किया है। इस पद पर मूडी न केवल IPL की लखनऊ टीम बल्कि SA20 लीग की डरबन सुपर जायंट्स और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग की मैनचेस्टर टीम की क्रिकेट गतिविधियों की भी निगरानी करेंगे।
Read More: RCB WPL 2026 Coaching Staff Changes: RCB के कोचिंग स्टाफ में फेरबदल, WPL 2026 से पहले हुआ बड़ा बदलाव!
मूडी टीम के मौजूदा हेड कोच जस्टिन लैंगर और रणनीतिक सलाहकार केन विलियमसन के साथ मिलकर काम करेंगे। उनके आने से टीम मैनजमेंट को एक अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल क्रिकेटर का साथ मिलेगा।
मूडी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की है। वह 1987 और 1999 में ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा, उन्होंने 2005 से 2007 तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच के रुप में कार्य किया, जहां उनके नेतृत्व में टीम 2007 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड की सरे काउंटी और मुंबई इंडियंस की मालिक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) भी मूडी को अपने साथ जोड़ना चाहती थी, लेकिन उन्होंने LSG का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।