अन्य
Virat Kohli Fitness Test: BCCI की अनुमति से विराट कोहली ने इंग्लैंड में पास किया फिटनेस टेस्ट!
Virat Kohli Fitness Test: टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। उनके साथ शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज समेत अन्य खिलाड़ी भी आगामी टूर्नामेंट से पहले फिटनेस टेस्ट देने पहुंचे। सभी खिलाड़ियों ने भारतीय मैदान पर टेस्ट दिया, जिससे टीम की तैयारी और फिटनेस का स्तर सामने आया।
Read More: AFG vs Pak T20 Sharjah 2025: शारजाह में अफगानिस्तान का जलवा, पाकिस्तान को 18 रन से दी मात!
कोहली लंबे समय से लंदन में रह रहे हैं और उन्होंने t20 व टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वो केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं। इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट होने की खबर ने टीम में वीआईपी कल्चर को लेकर चर्चा फिर से तेज कर दी।
अब रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक साथ खेलते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा और अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।