अन्य
NZ vs CAN T20 WC 2026: दोनों टीमों की पहली भिड़ंत, कनाडा टीम के लिए करो या मरो का मैच आज!
NZ vs CAN T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और कनाडा आमने - सामने होंगे। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 17 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरु होगा। ठीक आधे घंटे पहले 10.30 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों टीमों का हाल
न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम ने अब तक इस सीजन में 3 मैच खेले है, जिसमें से 2 में जीत मिली और 1 में हार का सामना करना पड़ा। टीम 4 अंको के साथ group-d के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
वहीं कनाडा ने अब तक 2 मैच खेलें और उसे दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अगर कनाडा ये मैच हारा तो सुपर-8 से बाहर हो जाएगी। अगर जीतती है तो अभी उसके पास सुपर-8 में जगह बनाने का मौका होगा।