गोपालगंज वायरल वीडियो केस: अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

sawan kumar

गोपालगंज में वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, जबकि अन्य आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

गोपालगंज वायरल वीडियो केस:

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

नमो नारायण मिश्र / गोपालगंज -  गोपालगंज में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ चल रही गिरफ्तारी की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 मई को तय की गई है। यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर एक वायरल वीडियो सामने आया था।

हाईलाइट्स - 

वायरल वीडियो और पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 2 मई को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें कथित रूप से हथियार लहराने और अश्लील गानों पर प्रदर्शन का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी और जांच शुरू की थी। इसी आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई।

कोर्ट में दलीलें और अगली सुनवाई

सुनवाई के दौरान विधायक पक्ष की ओर से दलील दी गई कि वायरल वीडियो एडिटेड है और इसे एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया हो सकता है। साथ ही यह भी कहा गया कि वीडियो में स्पष्ट रूप से कोई हथियार दिखाई नहीं देता। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, हालांकि अन्य नामजद आरोपियों पर यह राहत लागू नहीं होगी। अब इस हाईप्रोफाइल मामले पर सबकी नजरें 30 मई की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
 

इसे भी पढ़ें - पोखर में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर भड़के परिजन; NH 227A जाम कर किया हंगामा