बीजेपी ने दिल्ली समेत चार राज्यों को के बदले प्रदेश अध्यक्ष, देश में आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने उठाया बड़ा कदम

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में नये प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में पार्टी ने बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्षों बनाए हैं. इसे पार्टी का बड़ा राजनीतिक कदम समझा जा रहा है. आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है ताकि राजनीति हितों को भी साधा जा सके.

दिल्ली में नये प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा

बीजेपी ने दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को नियुक्त किया है. बीजेपी को उम्मीद है कि हर्ष मल्होत्रा के दिल्ली की कमान संभालने के बाद पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी और आगामी चुनौतियों के लिए वह कार्यकर्ताओं को तैयार और एकजुट कर पाएंगे. बता दें कि हर्ष मल्होत्रा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली से सांसद हैं. वह केंद्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. साथ ही दिल्ली भाजपा में कई अहम पदों पर भी वह रह चुके हैं.

हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष की कमान डॉ. अर्चना गुप्ता को

डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गयी है. वह पार्टी की सक्रिय और अनुभवी नेताओं में गिनी जाती हैं. उन्हें हमेशा महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। पार्टी को संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में उनसे पार्टी को काफी उम्मीदें हैं.

पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों बने

पंजाब का विधानसभा चुनाव सिर पर है और अगले साल वहां चुनाव होना हैं, ऐसे में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना काफी अहम माना जा रहा है. पंजाब बीजेपी के लिए पिछले कुछ वर्षों से काफी चुनौतीपूर्ण राज्य बना हुआ है, ऐसे में जब पंजाब में राजनीतिक हालात कुछ हद तक बीजेपी के पक्ष में दीख रहे हैं, केवल सिंह ढिल्लों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. ढिल्लों पंजाब के काफी मंजे हुए राजनीतिज्ञ है. वह बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं. वह 2022 के संगरूर से लोकसभा उपचुनाव और 2024 के बरनाला से विधानसभा उपचुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ चुके हैं. केवल सिंह ढिल्लों पंजाब के बड़े उद्योगपति और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं.

त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को कमान

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भी बीजेपी ने संगठनात्मक परिवर्तन किया है. बीजेपी हाईकमान ने वहां अभिषेक देबरॉय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. देबरॉयसे भी पार्टी को काफी उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक का राजनीतिक संकट खत्म, सिद्धारमैया ने राज्यपाल को भेजा इस्तीफा, अब कमान सम्भालने की बारी डीके शिवकुमार की