'किस मुंह' दिल्ली जाएंगी ममता बनर्जी! इंडी गठबंधन में उनको लेकर 'हालात' जानने अभिषेक को एक दिन पहले भेज दिया

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा में चुनावी है, उसके बाद लगातार टीएमसी पार्टी में हो रही टू, एक के बाद एक बिछड़ते हुए भरोसेमंद सहयोगियों के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगता है अब सचेत हो गयी हैं और फूंक-फूंक कर कदम उठा रही हैं. लेकिन इस बीच एक ऐसी घटना हो गई है जो यह सोचने को विवश कर रहा है कि आखिर टीएमसी के अन्दर चल रहा है. पार्टी में विद्रोह की इन आशंकाओं के बीच ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी राजनीतिक सम्भआवनाएं तलाशने दिल्ली जाने वाले थे. लेकिन खबर है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अचानक अकेले ही दिल्ली पहुंच गए हैं.

अभिषेक बनर्जी के अकेले दिल्ली पहुंचने की वजह भी सामने आ रही है. दरअसल, 8 जून को कांग्रेस द्वारा आहूत इंडी गठबंधन की बैठक है. इंडी गठबंधन की बैठक में सम्भवतः यह पहली बार होगा जब ममता बनर्जी उसमें भाग लेने वाली हैं. उसी बैठक को लेकर ममता बनर्जी ने ही अभिषेक बनर्जी को एक दिन पहले दिल्ली भेजा है. 

चूंकि टीएमसी के लिए राजनीतिक हालात चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण भी हैं, इसलिए ममता बनर्जी शायद दिल्ली के हालात का आकलन कर लेने चाहती हैं. चूंकि इससे पहले वह इंडी गठबंधन की बैठकों में भाग नहीं लेती थीं और चुनाव के महत्वपूर्ण मौकों पर उन्होंने खासकर कांग्रेस को ठेंगा दिखाया है, तो उनके मन में यह आशंका अवश्य होगी कि उनकी और टीएणसी को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों में हालात कैसे हैं. 

एक बात और है कि अभिषेक को सोमवार को विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर विवाद  प्रकरण में सीआईडी के सामने पेश भी होना है. लेकिन जानकारी सामने यह भी आ रही है कि स्वास्थ्य का हवाला देकर वह इस तारीख को आगे भी बढ़वाना चाहते हैं. इसलिए वह एक दिन पहले दिल्ली पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचे, शोभा रानी लाल का पिछले दिनों हुआ था निधन