मुंगेर से मिर्जा चौकी तक फोरलेन सड़क जून तक होगी तैयार, 3792 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान

sawan kumar

मुंगेर से भागलपुर होते हुए मिर्जा चौकी तक बन रही 124.41 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से जारी है। 3792 करोड़ की इस परियोजना के जून तक पूरा होने से लोगों का सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा।

मुंगेर से मिर्जा चौकी तक फोरलेन सड़क जून तक होगी तैयार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  मुंगेर से भागलपुर होते हुए मिर्जा चौकी तक लोगों का सफर अब बेहद आसान होने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी की ओर से 124.41 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। करीब 3792 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को चार पैकेज में पूरा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जून 2026 तक पूरे फोरलेन को जनता के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

हाईलाइट्स - 

चार पैकेज में चल रहा निर्माण, अंतिम चरण में पहुंचा काम

यह फोरलेन परियोजना मुंगेर, भागलपुर और मिर्जा चौकी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए बनाई जा रही है। सड़क निर्माण का काम वर्ष 2022 में शुरू किया गया था और अब अधिकांश हिस्सों में निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत फ्लाईओवर, सर्विस लेन और मल्टीलेवल जंक्शन भी बनाए जा रहे हैं, जिससे यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या कम होगी। कुछ स्थानों पर बिजली लाइन शिफ्टिंग और तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं।

बिहार-झारखंड और बंगाल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

फोरलेन सड़क तैयार होने के बाद बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन काफी तेज हो जाएगा। खासकर भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी और माल ढुलाई भी तेज होगी। अधिकारियों का कहना है कि यह सड़क पूर्वी बिहार के व्यापार और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगी।

इसे भी पढ़ें - शपथ समारोह में दिखी सियासी गर्मजोशी, सम्राट-तेजस्वी ने मिलाया हाथ; बैलेट पेपर पर BJP को घेरा