बिहार की मकर संक्रांति है इस बार खास, राबड़ी देवी के आवास पर रहेगा सन्नाटा, तेज प्रताप यादव का घर होगा गुलजार!

News11 Bharat

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: आज मकर संक्रांति है. इस मौके पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर दही चुरा भोज का आयोजन रखा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज प्रताप के आवास पर दही-चूड़ा भोज में CM होंगे शामिल, लालू तेजस्वी को भी न्योता दिया. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव और तेजस्वी यादव तक को न्योता दिया है. उधर, राबड़ी आवास पर इस बार सन्नाटा पसरा रहेगा. 

तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उन्होंने सत्ता और विपक्ष के नेताओं को न्योता दिया है. उन नेताओं को भी न्योता दिया है, जिनकी राजनीति सीधे तौर पर राजद की विचारधारा के खिलाफ मानी जाती है. यह कदम बिहार के सियासत में नए संदेश और संभावित समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है.

यह भी पढ़ें: '10 मिनट में डिलीवरी' बंद, सुरक्षा पहले, फिर डिलीवरी, केंद्र सरकार ने खत्म की टाइम लिमिट, गिग वर्कर्स की बड़ी जीत