अन्य

नन्ही आलिन शेरिन को लेकर CM हेमंत हुए भावुक

Aalin Sherin Abraham: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स हैंडल पर द्वीट कर कहा है कि हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम... यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है. ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है।

[caption id="attachment_135912" align="alignnone" width="1174"] नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम[/caption]

सीएम ने पोस्ट कर लिखा की

"हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम… यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है।

अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय - श्रीमती शेरिन एन जॉन और श्री अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है।

यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण था। आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, पर आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है - और अमर हो गई है।

दिवंगत आलिन के माता-पिता ने जो किया, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है - ऐसी मिसाल जो हर सीमा, हर भाषा और हर भेद से भी ऊपर है।

मैं नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और दिवगंत आत्मा के माता-पिता के अद्वितीय साहस को नमन करता हूँ।

केरल के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @pinarayivijayan जी की संवेदनशीलता को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है।

Aalin Sherin Abraham:  दूसरों को जीवन देने का महादान है - अंगदान। झारखंड राज्य में भी अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।"

[caption id="attachment_135913" align="alignnone" width="1178"] CM हेमंत सोरेन का पोस्ट[/caption]