अन्य

CM नीतीश ने की बजट की तारीफ, बोले - विकास की गति को बढ़ाने का एक कदम

CM Nitish Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 रेश होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट 2026 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया। यह बजट प्रगतिशील और भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से सरकार द्वारा देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

बजट में बिहार को फायदा

सीएम नीतीश ने कहा कि इस बार केंद्रीय बजट में देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को भी फायदा होगा। साथ ही बजट में देश भर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएं मिलेगी। जलमार्ग के विस्तार से बिहार के भी कई शहरों को काफी फायदा मिलेगा साथ ही राज्य के उत्पादों के निर्यात की सुविधा बढ़ेगी और व्यापारिक और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

 ‘बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य’

सोशल मीडिया हैंडल X पर सीएम नीतीश ने कहा - केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

CM Nitish Budget 2026: गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा

CM ने लिखा - इस बार के केंद्रीय बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में लड़कियों को काफी सहूलियत मिलेगी। एक बेहतर बजट पेश करने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूं।