पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिवसीय गुजरात दौरा
CM Mann and Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान शनिवार से दिवसीय गुजरात दौरे पर रहने वाले हैं। उनका यह दौरा काफी खास और आगामी गुजरात चुनाव की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरे पर केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जाने वाले हैं।
[caption id="attachment_135614" align="alignnone" width="1176"]CM Mann and Kejriwal: अहमदाबाद में प्रेस-मीडिया को संबोधित भी करेंगे
बता दें की आप नेताओं के गुजरात दौरा अहम माना जा रहा है, इसको लेकर पूर्व मंत्री गोपाल राय ने एक्स पर बताया कि.. 21-22 फरवरी को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात का दौरा करेंगे। 21 इस दौरे के दौरान, वे अहमदाबाद में प्रेस-मीडिया को संबोधित भी करेंगे।
दिल्ली सरकार का एक साल हर मोर्चे पर रहा विफल: मनीष सिसोदिया
बता दें की इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार के 1 साल के कार्यकाल पर निशाना साधा और हर मोर्चे पर विफल बताया है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार का 1 साल “दिल्लीवालों के साथ फर्जीवाड़े” का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं, युवाओं, मध्यम वर्ग, गरीबों और सरकारी सेवाओं के साथ धोखा किया है।
महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची
CM Mann and Kejriwal: इस दौरान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे। सिसोदिया ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की गारंटी दी थी। 8 मार्च 2025 से भुगतान शुरू होने का दावा किया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची।