क्राइम
Moga Accident News: दो ट्रालियों की जोरदार टक्कर, 2 की मौत!
Moga Accident News: मोगा जिले के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो ट्रॉलियों की आपस में 4 फरवरी बुधवार के दिन जोरदार टक्कर हो गई, जिसकी वजह से मौके पर ही 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से इलाके में अफरा - तफरी मच गई। मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह भयंकर हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। दोनों ट्रालियां अलग - अलग दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसकी वजह से संतुलन बिगड़ गया और दोनों वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही हैं। फरार ड्राइवर की भी पहचान कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।