क्राइम

Mukerian Road Accident News: होशियार में दर्दनाक हादसा, मौके पर ही 4 की मौत!

Mukerian Road Accident News: होशियार के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर होशियार के मुकेरिया शुगर मिल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि, दो अलग - अलग स्कूटी सवारों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चारों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटियों को इतनी जोरदार टक्कर लगी की स्कूटी चकनाचूर हो गई। कार स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक से टकरा गई।

पुलिस को दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बता दें कि, मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह, नरिंदर कुमार, विविध साहू और मिथुन मंडल के रूप में की गई है। मुकेरियां पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

काम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, चारों मृतक पैलेस और होटल में काम करते थे। देर रात वो लोग एक शादी समारोह से काम खत्म कर अपनी स्कूटियों से वापस घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, और मौके पर ही चारो की मौत हो गई। फिलहाल अभी तक मृतकों के परिजनों का पूरी तरह से पता नहीं चला है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामे की जांच कर रही थी।