पटना में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, CM नीतीश ने किया शुभारंभ
Ram Navami Shobha Yatra: आज देशभर में रामनवमी का पावन पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पटना में भी विभिन्न पूजा समितियों की तरफ से भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया है। ये सभी झांकियां पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर पहुंच रही हैं।
CM हुए शामिल
आयोजन के लिए डाकबंगला चौराहे पर एक विशाल मंच तैयार किया गया है, जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और संजय सरावगी समेत NDA के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। CM ने पहुंचने के बाद दीप प्रज्वलित किया और कुछ देर रुकने के बाद निकल गए।
[caption id="attachment_143572" align="alignnone" width="965"]झांकियों को किया सम्मानित
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। CM नीतीश कुमार और नितिन नवीन द्वारा वहां पहुंची झांकियों को सम्मानित किया। CM नीतीश के मंच पर चढ़ते ही जय श्री राम के नारे लगने लगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नवीन पहली बार इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बने।
[caption id="attachment_143571" align="alignnone" width="950"]Ram Navami Shobha Yatra: लाखों श्रद्धालु पहुंचे
आयोजकों के मुताबिक, डाक बंगला चौराहा और महावीर मंदिर के आसपास 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और श्रद्धालु इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। चौराहे के मुख्य स्थल पर भगवान श्रीराम, भगवान शिव और हनुमान जी की 20-25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पहली बार इतने भव्य स्तर पर प्रतिमाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।