देश-विदेश

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सपनों का विकसित राजस्थान, जानिए इन 2 सालों में कितना बदला राजस्थान

CM Bhajan Lal Sharma 2 Years: आज से 2 साल पहले दिसंबर के महीने में राजस्थान में लोगों के मन में सवाल था कि आखिर नया मुख्यमंत्री कौन होगा। फिर ऐसा चेहरा सामने आया जो जमीन से जुड़ा था और सादगी से भरा था। ऐसा चेहरा जो युवाओं के चेहरे पर रोशनी देखना चाहता था, जो किसानों को खुशिया देना चाहता था। 

जब मंच पर मुख्यमंत्री की शपथ ली गई तो राजस्थान वालों को ये अहसास हो गया की अब प्रदेश बदलने वाला है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने का संकल्प लिया और एक साल में ही ऐसे फैसले लिए जिसने राजस्थान को नई ऊंचाई पर ले जाकर खड़ा कर दिया। ये चेहरा है राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा। राजस्थान सरकार को 2 साल पूरे हो रहे है। इन 2 सालों में राजस्थान कितना बदला, क्या बड़े फैसले लिए गए.. ये आपको बताने वाले है..2 साल बेमिसाल…

नियत सही हो तो नीतियां बदलती है

2023 में जब भजन लाल सरकार बनी और बनते ही सुशासन से काम करना शुरू कर दिया। कहते है कि जब नियत सही हो तो नीतियां बदलती है। और इन्हीं नीतियों से बनता है एक विकसित राज्य। राजस्थान सरकार की वो नीतियां जिनकी वजह से राजस्थान ने विकास की तरफ एक और कदम आगे बढ़ाया। वो नीतियां जो गेम चेंजर साबित हुई। 

CM Bhajan Lal Sharma 2 Years: CM की 9 नीतियां

  • नई खनिज नीति
  • एम-सैंड पॉलिसी
  • एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी
  • राजस्थान इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी
  • राजस्थान MSME नीति - 2024
  • वन जिला वन प्रोडक्ट पॉलिसी
  • क्लस्टर डवलपमेंट पॉलिसी
  • AVGC-XR पॉलिसी
  • टूरिज्म यूनिट पॉलिसी

विकसित राजस्थान लक्ष्य

कोई भी राज्य तब-तक विकसित नहीं माना जाता जब तक उसकी कानून व्यवस्था मजबूत ना हो। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हो पता था की अगर राजस्थान को विकसित करना है तो कानून  को मजबूत करना होगा, इसलिए उन्होंने आते ही सबसे पहले अपराध को कंट्रोल करने के बड़े-बड़े फैसले लिए।  [caption id="attachment_121013" align="alignnone" width="561"] राज्य को 4,300 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य[/caption]

CM Bhajan Lal Sharma 2 Years: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स

सबसे पहले शुरूआत की गई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  की। पहली प्रेस कांफ्रेस में इसकी घोषणा कर दी गई। इसमें गैंगस्टर गतिविधियों में 30 से 40 परसेंट तक की कमी आई। सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति से काम किया। 

पेपर लीक पर SIT का गठन

पेपर लीक पर SIT का गठन, दर्जनों में गिरफ्तारियां..और भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा गया। इस फैसले ने ये दिखा दिया था की अब राजस्थान में युवाओं के भविषय के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।  राजस्थान में पानी की हर बूंद कीमती होती है। यहां पर मुख्यमंत्री ने कई जल संरक्षण की योजनाएं बनाई।  Read More: Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं को मिल रहा सुरक्षित,भयमुक्त राजस्थान

जल संरक्षण की योजनाएं

  1. यमुना जल समझौता 
यमुना जल समझौता कर दशकों से चले आ रहे संघर्ष को खत्म किया।  हरियाणा के साथ MoU किया। पेयजल संकट से निपटने के लिए अतिरिक्त जल आवंटन पर भी सहमति बनी।  पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का सही मायने में जमीन पर उतारने का काम मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुरू किया [caption id="attachment_121016" align="alignnone" width="555"] राजस्थान का हरियाणा के साथ MoU[/caption]      2. मध्यप्रदेश के साथ MoU मध्यप्रदेश के साथ MoU किया गया और नदी जोड़ो परियोजना की शुरूआत की गई। इससे 5 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई और लाखों लोगों को पेयजल की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिला। [caption id="attachment_121018" align="alignnone" width="553"] मध्यप्रदेश के साथ नदी जोड़ो परियोजना की शुरूआत[/caption]      3. इंदिरा गांधी नहर विस्तार इसके अलावा इंदिरा गांधी नहर विस्तार के लिए काम करना शुरू किया गया। जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं बनाई और इन योजनाओं का लाभ सूखाग्रस्त क्षेत्रों को मिला। कई ऐसी परियोजनाएं जो सियासत के कारण दूसरे राज्यों के साथ फंसी हुई थी उनको समाधान की तरफ लाने का काम किया।  

CM Bhajan Lal Sharma 2 Years: किसानों पर फोकस

युवाओं और आम जनता की समस्या दूर करने के बाद किसानों पर फोकस किया गया। फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए 2961 गावों को सूखा और फसल क्षति से प्रभावित घोषित किया गया। साथ ही 6 जिलों के लगभग 9 लाख किसानों को कृषि अनुदान की स्वीकृति की गई।  31 जिलो के 40 लाख से ज्यादा किसानों को खरीफ फसल नुकसान के लिए 1000 करोड़ की राहत दी गई।  2025 की दूसरी वर्षगांठ पर किसानों के खातों में लगभग 200 करोड़ की अनुदान राशि देने की घोषणा की गई।  

 शिक्षा और प्रशासनिक सुधार 

CM Bhajan Lal Sharma 2 Years: महिला आरक्षण बिल लाकर देश के सामने मिसाल पेश की गई। स्थानिय निकायों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण..ये महिला सशक्तिकरण का बड़ा कदम साबित होगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गणन की कवायद शुरू की गई। 

युवाओं के लिए योजना

युवाओं को 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख निजी सेक्टर नौकरियां देने का वादा किया गया। अब तक 75 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरिया विभिन्न विभागों में दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना - परिवारों को 25 लाख रुपये तक का कवर दिया गया, और इस योजना से अब तक 50 लाख रोगियों को लाभ मिल चुका है। 

 2047 के सपने को साकार करना लक्ष्य

CM Bhajan Lal Sharma 2 Years: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रोजगार, महिला, ग्रामीण, शिक्षा, किसान, स्वास्थ्य जैसे सभी क्षेत्रों में योजनाएं चलाकर आम जनता को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है।  एक राज्य को चलाने के लिए जितना सख्त होना जरूरी है, उतना ही संवेदनशील, सहज और सरल होना भी जरूरी है, और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा में ये सभी खूबीया है। इन 2 सालों ने बता दिया की आने वाले सालों में राजस्थान कितना अधिक विकास करेगा। और डबल इंजन की सरकार को अभी 2047 के सपने को भी साकार करने के लिए बहुत सारे काम करने है।