मुंगेर और लखीसराय को CM नीतीश ने दी सौगात, कार्यक्रम में आलू-प्याज की लूट
लालू पर निशाना
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू यादव पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा पहले शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल था। वो लोग जनता के लिए कुछ नहीं करते थे। हमारी सरकार आने के बाद तेजी से विकास हुआ। अपना संबोधन खत्म करने के बाद CM नीतीश मंच पर मौजूद नेताओं के पास पहुंचे। उन्होंने डिप्टी CM सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। इसके बाद वे दोबार माइक के पास गए और भाषण देने लगे।
युवाओं को नौकरी
CM नीतीश ने कहा हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। आने वाले 5 सालों में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। अबकी बार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य और बढ़ाएंगे।
CM Nitish Munger Lakhisarai: आगे चौधरी देखेंगे
इससे पहले भी सीएम नीतीश यात्रा के दौरान कई बार सम्राट चौधरी के पास जाकर लोगों से ताली बजवा चुके हैं। बुधवार को भी सम्राट के पास खड़े होकर सीएम ने यह भी कहा था कि आगे यहीं देखेंगे।
सब्जियों की लूट
मुंगेर में CM की यात्रा खत्म होते ही आलू, प्याज, नींबू, बैंगन समेत अन्य सब्जियों की लूट शुरू हो गई। CM नीतीश के स्वागत में सब्जियों से समृद्धि यात्रा लिखा गया था। जैसे ही नीतीश सभा खत्म करके निकले, लोग सब्जियों पर टूट पड़े, और झोले में सब्जियां भरकर ले गए। अधिकारी समझाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। कोई नींबू तो कोई प्याज और आलू झोले में भरता नजर आया। सब्जियों से सजावट कृषि विभाग की तरफ से की गई थी।
[caption id="attachment_141945" align="alignnone" width="1293"]CM का फैसला मंजूर
इधर, जीतन राम मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि CM नीतीश कुमार जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने मुझे भी CM बनाया था। उनके फैसले को सब स्वीकार करते हैं। हम भी उनका फैसले को स्वीकार करते हैं।