राजस्थान
CM शर्मा बोले - विकसित राजस्थान की दिशा में AI बनेगा परिवर्तनकारी शक्ति
AI in Rajasthan Development: राजधानी जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 के उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया।
‘AI नया कोड लिख रहा’
CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 21वीं सदी में मानवता के लिए एक नया कोड लिख रहा है। AI विकसित राजस्थान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसके उपयोग से ई-गवर्नेंस और डिजिटल समावेशन को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। [caption id="attachment_126847" align="alignnone" width="547"]AI in Rajasthan Development: AI शिक्षा को प्रोत्साहन - CM
मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की AI-ML पॉलिसी 2026 से पारदर्शी, निष्पक्ष और निजता-संरक्षित AI सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। इस नीति से सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि और साइबर अपराधों से निपटने की केपेसिटी मजबूत होगी। राज्य में AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, स्कूलों, ITI, पॉलिटेक्निक और कॉलेजों में AI शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जाएगा।आज JECC, सीतापुरा में आयोजित राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान नेशनल एआई लिटरेसी प्रोग्राम, राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी 2026, आई स्टार्ट एलएमएस, राजस्थान एवीजीसी-एक्सआर पोर्टल, राजस्थान एआई पोर्टल को लॉन्च किया। साथ हीं होलोग्राफी… pic.twitter.com/goxck3INr9
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 6, 2026