बजट सत्र ने पहले बोले CM सुक्खू - RDG हमारा हक
CM Sukhu RDG Rights: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की, जिसमें आगामी सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति का जवाब देने और विधानसभा में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने को लेकर चर्चा की गई।
BJP पर आरोप
बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने BJP पर RDG मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि BJP विधायकों को प्रदेश हित में आगे आना चाहिए और यदि जरूरत हो तो PM नरेंद्र मोदी से मिलकर हिमाचल के लिए समर्थन मांगना चाहिए।
CM Sukhu RDG Rights: RDG पर चर्चा
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर सरकारी संकल्प के तहत विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।
[caption id="attachment_134626" align="alignnone" width="1348"]CM सुक्खू की नाराजगी
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट हिमाचल प्रदेश का संवैधानिक अधिकार है और इसे बंद नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर गंभीरता दिखानी चाहिए।
राज्यपाल का अभिभाषण
विधानसभा का बजट सेशन सोमवार 2 बजे से शुरू हुआ। सेशन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल का अभिभाषण 2 मिनट एक सेकेंड में खत्म हो गया। राज्यपाल ने पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ा। उन्होंने कहा कि इन्हें पढ़ना मैं उचित नहीं समझता। पैराग्राफ 17 से आगे सरकार की उपलब्धियां है, इन्हें विधायकों को पढ़ना चाहिए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को 2:45 बजे तक स्थगित किया गया गया।