क्राइम

गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता

Gangapur children Death: राजस्थान के गंगापुर सिटी के वजीरपुर उपखंड के मीणा बड़ौदा गांव में होली के दिन एक दर्दनाक घटना घटी। एक ही परिवार के 3 बच्चों के शव घर में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 

3 बच्चों के शव

जानकारी के मुताबिक मृतकों में 7 साल की बालिका, 4 साल का बालक और करीब डेढ़ साल का मासूम बेटा शामिल है। तीनों बच्चे भाई-बहन है। घटना के समय उनकी मां संगीता घर पर मौजूद नहीं थी और वह लापता बताई जा रही है।

[caption id="attachment_138153" align="alignnone" width="1179"] 3 बच्चों के शव[/caption]

बेहोश मिले बच्चे 

बता दे कि, काफी देर तक ग्रामीणों को जब घर में कोई हलचल नजर नहीं आई तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखने पर तीनों बच्चे बेहोश मिले। इसके बाद तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

[caption id="attachment_138154" align="alignnone" width="1165"] पुलिस टीम बच्चों के लेकर आई अस्पताल[/caption]

मायके पक्ष का आरोप

चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल में तीनों मासूम बच्चों के शव रखे थे, लेकिन ना तो बच्चों का पिता और ना ही ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति अस्पताल पहुंचा। संगीता के परिजनों का कहना था कि संगीता की शादी 7 साल पहले मीना बड़ौदा में प्रवीण मीणा से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि तभी से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे और मारपीट कर रहे थे।

Gangapur children Death: मां लापता

पुलिस ने जांच के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं मां के लापता होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मां की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के गांवों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से ही मीणा बड़ौदा में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

बता दे कि, 1 मार्च की शाम को भी संगीता ने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसमें उसने कुछ लोगों के नाम लिए थे और उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।