अन्य
भारत-पाक के बॉर्डर पर संदिग्ध को पकड़ा,सुरक्षा एजेंनसियां अलर्ट मोड पर
India Pakistan border suspicious arrest : राजस्थान के जैसलमेर जिले के मुरार बॉर्डर क्षेत्र में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गश्त के दौरान पकड़ा गया यह व्यक्ति बिना किसी वैध पहचान पत्र के सीमा क्षेत्र के बेहद करीब घूमता पाया गया। बीएसएफ के जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में उसकी पहचान मोहम्मद इकबाल, निवासी अररिया, बिहार के रूप में हुई है।
संदिग्ध की गतिविधियां
संदिग्ध ने सीमा क्षेत्र में पहुंचने के कारण स्पष्ट रूप से कोई जवाब नहीं दिया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का शक गहरा गया है। इसके पास कोई अनुमति या दस्तावेज नहीं था जो दिखाता हो कि उसे उस क्षेत्र में जाने की इजाजत है। BSF और शाहगढ़ थाना पुलिस उसकी सुरक्षा जांच कर रहे हैं। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां भी इस मामले की गहन जांच कर रही हैं, जिसमें संदिग्ध के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, और संपर्क सूत्र शामिल हैं वह किन गतिविधियों में शामिल था इसका पता लगाया जा सके। READ MORE : भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर से रणभूमि सजी, तीनों सेनाएं दिखाएंगी ताकतजैसलमेर में इस साल अब तक 5 जासूस पकड़े जा चुके
- 26 मार्च: पहलगांव आतंकी हमले से पहले राजस्थान इंटेलिजेंस ने चांधन फील्ड फायरिंग रेंज के करीब करमों की ढाणी निवासी पठान खान को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
- 28 मई : राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक रहे और सरकारी कर्मचारी शकूर खान को डिटेन किया और 3 जून को गिरफ्तार किया।
- 4 अगस्त : जैसलमेर में DRDO के गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तानी हैंडलर को भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां भेजने पर पकड़ा।
- 20 अगस्त: जैसलमेर में जांच एजेंसियों ने जासूसी के आरोप में जीवन खान (25) पकड़ा था। आरोपी एक रेस्टोरेंट में काम करने आया था। वह पाकिस्तानी नंबरों पर किसी से बात कर रहा था और उसके मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर सेव मिले।
- 25 सितंबर: जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था।