राजस्थान
Jaipur bus strike: डंपर का कहर, 17 गाड़ियो को कुचला...13 की मौत, कई घायल
Jaipur bus strike: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 लोग घायल हो गए। हादसा हरमाड़ा थाना क्षेत्र के लोहामंडी रोड का है। बताया जा रहा है कि, पहले तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद लगातार अन्य वाहनों को रौंद दिया।
[caption id="attachment_114413" align="alignnone" width="300"] Jaipur bus[/caption]
Jaipur bus[/caption]
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक शराब के नशे में था और उसने सामने आने वाले वाहनों को बेरहमी से कुचल दिया। बताया गया कि चालक लगभग पांच किलोमीटर तक अनियंत्रित रूप से वाहन चलाता रहा और जो भी सामने आया उसे रौंदता चला गया।
[caption id="attachment_114415" align="alignnone" width="231"] Jaipur bus[/caption]
Jaipur bus[/caption]
Jaipur bus strike: हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने डंपर चालक और उसके मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।