अन्य
असम दौरे पर CM सोरेन, आदिवासी महासभा में हुए शामिल
CM Soren Assam Visit: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस वक्त असम के दौरे पर हैं। इस दौरान वे तिनसुकिया में आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।
[caption id="attachment_131771" align="alignnone" width="596"]
आदिवासी महासभा में शामिल हुए CM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के तिनसुकिया में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ आसाम (AASAA) की ओर से आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए। इस महासभा में आदिवासी समाज के छात्र, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि असम में अपने हजारों आदिवासी भाई-बहनों और बुजुर्गों से मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और आयोजन के लिए AASAA और सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।असम में आदिवासी महासभा में उपस्थित मेरे हजारों भाईयों-बहनों और बड़े-बुजुर्गों को झारखण्डी जोहार... pic.twitter.com/JZEoUlD9V6
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 1, 2026