उत्तर प्रदेश
कथावाचक इंद्रेश और शिप्रा ने लिए सात फेरे, कुमार विश्वास बोले - अगला नंबर धीरेंद्र शास्त्री का
Indresh Upadhyay Wedding: वृंदावन के इंद्रेश महाराज और शिप्रा अग्नि के सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। कथावाचक इंद्रेश महाराज की शादी के लिए जयपुर के ताज आमेर होटल में इंतजाम किए गए और होटल को मिनी वृंदावन की तरह सजाया गया।
[caption id="attachment_120455" align="alignnone" width="565"]
इंद्रेश की शादी में शामिल हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
शादी में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सिंगर बी प्राक और जाने-माने कथा वाचकों सहित देश की कई बड़ी हस्तियां पहुंची । शादी संपन्न होने के बाद शाम को 6 बजे आशीर्वाद समारोह और प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा।कब होगी धीरेंद्र शास्त्री की शादी
कथावाचक इंद्रेश की शादी में पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने मीडिया से बातचीत में मजाकिया लहजे में कहा कि शादी के मामले में अब अगला नंबर धीरेंद्र शास्त्री का है। दोनों मेहमानों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की।हरियाणा की शिप्रा शर्मा अब बहू बनकर वृंदावन आएंगी। बहू के स्वागत के लिए वृंदावन में रमणरेती मार्ग स्थित घर पर भव्य तैयारियां की गई हैं। पूरे घर को फूलों से सजाया जा रहा है।
View this post on Instagram