देश-विदेश

कोटा में 3 मंडिला बिल्डिंग गिरी, एक स्टूडेंट समेत 2 की मौत

Kota building collapse: राजस्थान के कोटा में एक 3 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक स्टूडेंट समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकी 15 लोग घायल है। 

[caption id="attachment_133140" align="alignnone" width="1367"] 3 मंडिला बिल्डिंग गिरी[/caption]

3 मंजिला बिल्डिंग गिरी

जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ, वहां नॉनवेज रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। हादसे के दौरान कई लोग रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे, स्टाफ भी वहीं मौजूद था। बिल्डिंग गिरी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, SDRF और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, और  रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जब टीम पहुंची तो मलबे में दबे लोग चिल्ला रहे थे की हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर था तो किसी का पैर।

[caption id="attachment_133144" align="alignnone" width="1371"] बिल्डिंग में चल रहा था रेस्टोरेंट[/caption]

Kota building collapse: 2 लोगों की मौत

हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी घायल हो गया। वहीं मृतक कोचिंग स्टूडेंट की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आर्यन (20) के रूप में हुई है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

घायल हुए लोग

CMHO नरेंद्र नागर के अनुसार- घायलों की पहचान

  1. सुदीता (30) निवासी कोटा
  2. शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी
  3. मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर
  4. भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी
  5. पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर
  6. बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर
  7. नावेद (20) निवासी सुभाष नगर
  8. रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड

के रूप में हुई। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हुए। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट मालिक के पैर कट गए है।

Kota building collapse: हादसे का कारण

पुलिस के मुताबिक तलवंडी इलाके में जहां हादसा हुआ, उसके पास में निर्माण कार्य चल रहा था। लगातार हो रही ड्रिलिंग की वजह से हो रही वाइब्रेशन से बिल्डिंग का कमजोर ढांचा ढह गया। और कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा से कुछ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि कुछ का इलाज जारी है। 

[caption id="attachment_133145" align="alignnone" width="1379"] कई लोग मलबे में दबे[/caption]

शिक्षा मंत्री पहुंचे अस्पताल

Kota building collapse: हादसे के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जिला कलेक्टर पीयूष सांवरिया, कोटा शहर SP तेजस्विनी गौतम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।