14 मार्च से पहले इस्तीफा दे सकते हैं CM नीतीश, 2 हिस्सों में बंटी JDU
Nitish Kumar resignation: बिहार में सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विदाई प्रोटोकॉल के तहत CM नीतीश उनसे मिलने पहुंचे थे।
उपेंद्र कुशवाहा ने CM हाउस में CM नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान उनसे साथ संजय झा भी मौजूद थे।
[caption id="attachment_139295" align="alignnone" width="1332"]निशांत कुमार एक्टिव
पॉलिटिकल पारी शुरू करने से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में संजय झा के अलावा परिवहन मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कई युवा विधायक भी शामिल हुए।
CM पद से इस्तीफा
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं। राज्यसभा में नामांकन भरने के बाद नए सीएम को लेकर भाजपा और JDU के बीच चर्चा जारी है। इधर शुक्रवार को CM हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश की JDU विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद कई विधायकों ने मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने का विरोध किया। इस पर CM ने कहा- विरोध मत करिए मैं मैं वहां से सब देखता रहूंगा।
[caption id="attachment_139296" align="alignnone" width="1359"]मीटिंग में भावुक हुए नीतीश
विधायक विनय चौधरी ने बताया कि 'मीटिंग के दौरान CM नीतीश भावुक हो गए। विधायक उन्हें देखकर रोने लगे। सभी ने उनसे फैसला वापस लेने को कहने लगे। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा, मुझे जाने दीजिए। नीतीश राज्यसभा जाने पर अड़े रहे। इसके बाद निशांत को राजनीति में लाने के पर सभी विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई।' मीटिंग के नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को निशांत JDU जॉइन करेंगे।
Nitish Kumar resignation: 2 हिस्सों में बंटी JDU
CM नीतीश के राज्यसभा में जाने को लेकर JDU 2 हिस्सों में बंट गई है। कुछ नेता खुलकर बोल रहे तो कई चुप है, लेकिन नाराज हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का फैसला बिना विधायक दल की बैठक के लिया गया। बंद कमरे में तय हुआ कि नीतीश CM की कुर्सी छोड़ेंगे। फैसले के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? यह सवाल खड़ा हुआ।
नीतीश के राज्यसभा जाने की जानकारी पार्टी के सीनियर नेताओं को भी नहीं थी। नॉमिनेशन के चंद घंटे पहले सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी शेयर की।
बिहार की राजनीति में भूचाल, JDU कार्यकर्ताओं ने PM के पोस्टर पर कालिख पोती
Bihar Politics JDU Protest: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है। 5 मार्च को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। CM नीतीश कुमार एक अणे मार्ग में पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षदों से मुलाकात करेंगे। JDU के सभी विधायक और विधान पार्षद पटना का रुख कर रहे हैं।
बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद JDU कार्यकर्ता गुस्से में हैं। वो इसे साजिश बता रहे हैं। इसको लेकर JDU दफ्तर के बाहर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पूरी खबर..