देश-विदेश

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले - देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

PM Modi Ajmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के हृदय स्थल अजमेर के दौरे पर है। यहां प्रधानमंत्री ने विकास का 'महासंगम' किया। प्रधानमंत्री कायड़ विश्राम स्थली पहुंचे और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह दौरा राजस्थान के बुनियादी ढांचे को बदलने वाला साबित होगा, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी विकास, सिंचाई, ऊर्जा और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्रई के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। 

[caption id="attachment_137659" align="alignnone" width="1180"] HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत[/caption]

HPV वैक्सीनेशन अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत में मनीषा रावत, भूमिका, पूर्वी अग्रवाल, चंचल, चिड़िया मेघवंशी को वैक्सीनेशन लगाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी लड़कियों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। साथ ही पूछा कि टीका क्यों लगाया जाता है? प्रधानमंत्री मोदी ने छात्राओं से एग्जाम के बारे में बात की। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर भी दिए।

[caption id="attachment_137660" align="alignnone" width="1168"] PM ने छात्राओं से की बात[/caption]

‘कांग्रेस को माफ नहीं करेगा देश’

जनसभा में PM मोदी ने कहा- कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस लगातार हार रही है और गुस्से में इसका बदला लेने के लिए भारत को बदनाम कर रही है। कभी कांग्रेस INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी। अब INC नहीं है। आज वो MMC बन गई है, यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस। PM ने कहा - हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। इसमें कई देशों के PM-राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री आए। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के लीडर एक छत के नीचे आए। कांग्रेस ने दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की, और देश को बेइज्जत किया।

नदियों को जोड़ने का अभियान

PM मोदी ने कहा- नदियों को जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है। इसका ज्यादा फायदा राजस्थान को मिलना तय है। संशोधित पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना हो, यमुना राजस्थान लिंक प्रोजेक्ट, डबल इंजन सरकार ऐसी अनेक सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने का काम कर रही है। आज भी झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी के लिए पानी की अनेक परियोजनाओं के लिए काम शुरू किया है। हमारी कोशिश है राजस्थान में भूजल का स्तर में सुधार हो।

PM Modi Ajmer: 17 हजार करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2024, मई 2025, सितंबर 2025 में राजस्थान को 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी थी। आज भी राज्य को 17 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। साथ ही बेटियों को सवाईकल कैंसर से बचाव विकसित भारत की दिशा में बढ़ते हुए कदम है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा राजस्थान भी विकसित भारत 2047 के विजन के ग्रोथ का इंजन बनेगा।

[caption id="attachment_137662" align="alignnone" width="1155"] 22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे[/caption]

22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

हाल ही में AI समिट में विश्व ने देखा भारत भविष्य के लिए तैयार है। भारत दुनिया के सामने एक वैश्विक ताकत बनकर उभरा है। PM मार्गदर्शन में ये डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। CM ने कहा आज का दिन हमारे युवाओं के लिए विशेष है। आज 22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान मिले। ये नियुक्ति पत्र नहीं 22 हजार परिवारों के सपनों को साकार करने का अवसर है।