राजस्थान

उदयपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, 300 लोगों ने की सड़क जाम

Udaipur road accident: उदयपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद एंबुलेंस में शव रखकर करीब 300 लोग ट्रैक्टर मालिक के घर ले जाने के लिए निकल गए। 

[caption id="attachment_143745" align="alignnone" width="1167"] 300 लोगों ने की सड़क जाम[/caption]

300 लोग सड़क पर बैठे

पुलिस ने रोका तो ग्रामीण नाराज हो गए और रोड पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने महिलाओं को जाने के लिए कहा तो महिला ने कहा- मैं जान से मार दूंगी। हमें न्याय चाहिए। तनावपूर्ण को देखते हुए मौके पर 4 थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है। ग्रामीण मृत युवक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। हादसा शुक्रवार रात NH-48 से नवानिया रोड पर हुआ था।

[caption id="attachment_143746" align="alignnone" width="1161"] मृतक[/caption]

Udaipur road accident: घायलों का इलाज जारी

वल्लभनगर थाने के ASI रमेश जाट ने बताया- NH-48 से नवानिया रोड पर शुक्रवार रात तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल जे जाया गया। जहां इलाज के दौरान नवानिया निवासी रूद्र नागदा (20) पुत्र अमरा नागदा ने दम तोड़ दिया। वहीं, तरुण सुथार पुत्र किशनलाल सुथार और शिवलाल गुर्जर (30) पुत्र पन्नालाल गुर्जर का उदयपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।