भारत इंग्लैंड से T20 में हारा

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

भारत ने ब्रिस्टल में चौथे T20 मैच में इंग्लैंड से हार कर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से पिछड़ गया। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 80 रन बनाए।

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा, हार के बाद भी श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड से T20 सीरीज हारा

भारत 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज हार गया। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे T20 में इंग्लैंड ने 159 रन का टारगेट सिर्फ 13.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

फिर हारा भारत

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पिछली T20 सीरीज 2014 में जीती थी। वहीं भारत ने 2018-19 के बाद पहली बार लगातार दूसरी T20 सीरीज गंवाई। इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारकर आई थी। बता दे भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। 48 रन तक 3 विकेट गिर गए। 

श्रेयस की कप्तानी पारी

कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभालते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए, लेकिन दूसरे किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बनाए। वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे 10 गेंदों पर 15 रन ही बना पाए। एक बार फिर उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। 3 टी-20 इंटरनेशनल के बाद वैभव के बल्ले से अब तक सिर्फ 42 रन ही निकले हैं। उन्होंने पहले मैच में 14, दूसरे में 13 रन बनाए थे।

फेल हुए भारतीय बैटर

पारी में शिवम दुबे ने 22, अभिषेक शर्मा ने 16, तिलक वर्मा ने 11, ईशान किशन ने 4, वॉशिंगटन सुंदर ने 5 और अक्षर पटेल ने 1 रन बनाया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए थे। विल जैक्स और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।  

श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड

वहीं श्रेयस अय्यर ने कप्तानी डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बतौर कप्तान अपने सभी 6 मैचों में टॉस जीते। श्रेयस ने पाकिस्तान के शादाब खान का रिकॉर्ड भी तोड़ा। शादाब ने 2020 से 2023 के बीच बतौर कप्तान लगातार 5 टॉस जीते थे। टॉस जीतने के मामले में विराट की बराबरी कर ली। उन्होंने लगातार छठवीं बार टॉस जीता। भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने 2010 से 2012 के बीच 7 टॉस जीते थे।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

फ्लाइट IX1090 दिल्ली से इंदौर तीन घंटे लेट रही। AC खराब होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ी, देरी का कारण अस्पष्ट।

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026