भारतीय महिला हॉकी टीम हारी

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

By : शिवम् पांडेय
विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम हारी

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड नंबर-1 नीदरलैंड ने भारत को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के लिए अब अगला मुकाबला बेहद अहम हो गया है। टीम को 23 अगस्त की रात 10:30 बजे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरना है। सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत को यह मैच जीतना होगा।

तीसरे मिनट में नीदरलैंड को बढ़त

नीदरलैंड ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। तीसरे मिनट में सर्कल के अंदर सुशीला के पैर पर गेंद लगने के बाद मेजबान टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। यिबी यानसन ने इस मौके को भुनाते हुए शानदार ड्रैगफ्लिक के जरिए गोल कर दिया। यह टूर्नामेंट में यानसन का सातवां गोल रहा और उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं।

भारत ने कई मौके गंवाए

पहले गोल के बाद भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की। हाफ टाइम तक स्कोर 0-1 रहा। गोलकीपर बिचु देवी और सविता ने कई अच्छे बचाव कर नीदरलैंड की बढ़त को आगे नहीं बढ़ने दिया। 19वें मिनट में भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। दीपिका ने ड्रैगफ्लिक लगाई, लेकिन पहला प्रयास डिफेंडर के पैर से टकरा गया। अगले पेनल्टी कॉर्नर पर गेंद नीदरलैंड की फर्स्ट रनर की स्टिक से लगकर बाहर निकल गई।

माटला ने बढ़त दोगुनी की

तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने एक बार फिर दबाव बनाया। 38वें मिनट में टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। फ्रेंडरिक माटला ने मौके का फायदा उठाते हुए जोरदार ड्रैगफ्लिक से गोल दाग दिया। इस गोल के साथ नीदरलैंड की बढ़त 2-0 हो गई। माटला का इस टूर्नामेंट में यह दूसरा गोल था।

आखिरी मिनटों में भी नहीं मिली सफलता

चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किए। 59वें मिनट में नवनीत कौर को अच्छा मौका मिला। उन्होंने सेंटर से पास मिलने के बाद जोरदार हिट लगाई, लेकिन नीदरलैंड की गोलकीपर विनेंदाल ने शानदार बचाव कर दिया। गेंद उनके हेलमेट से टकराकर बाहर चली गई। इस दौरान विनेंदाल को चोट भी लगी, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने दोबारा गोलकीपिंग संभाल ली। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और मुकाबला 2-0 से नीदरलैंड के पक्ष में समाप्त हुआ।

ऑस्ट्रेलिया से करो या मरो का मुकाबला

नीदरलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब 23 अगस्त को रात 10:30 बजे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। सेमीफाइनल की उम्मीद कायम रखने के लिए टीम को इस मैच में बेहतर प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज करनी होगी।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026