दिल्ली में नवविवाहिता की मौत

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में नवविवाहिता की मौत, परिवार बोला - आत्महत्या नहीं हत्या

दिल्ली में आकृति सुतार की मौत का मामला गहराया। परिवार का दावा है कि यह हत्या है, न कि सुसाइड। आकृति के पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप है।

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में नवविवाहिता की मौत, परिवार बोला - आत्महत्या नहीं हत्या

दिल्ली में नवविवाहिता की मौत

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को 28 साल की आकृति सुतार फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गईं थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि परिवार इसे सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर बता रहा है।

सुसाइड से पहले पार्टी

परिवार ने बताया कि, शनिवार को आकृति न सिर्फ ऑफिस गई थीं, बल्कि उन्होंने अपने साथियों के लिए छोटी सी पार्टी भी दी थी। उनका कहना है यह डिप्रेशन का संकेत नहीं था। इसके अलावा, आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की और उस वक्त वह बिल्कुल सामान्य लग रही थीं। पार्टी के बारे में बात की और कहा कि वह घर लौट रही हैं। फिर 3 घंटे बाद कोई सुसाइड कैसे कर सकता है।

परिवार का आरोप

पुलिस के अनुसार आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर की एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। आकृति के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि घटना को सुसाइड का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसकी पिटाई करता था और दहेज को लेकर उसे परेशान किया जाता था। परिजनों के अनुसार, यह लव-कम-अरेंज मैरिज थी।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हवारा ने बीमार मां से मिलने के लिए कस्टडी पेरोल को ठुकरा दिया है, सामान्य पेरोल की मांग की है।

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली के चाणक्यपुरी में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर निर्धारित सीमा से बाहर बने ढांचे हटाये गये।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026