सिनर ने जीता विंबलडन 2026

जैनिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब, युवराज, अभिषेक, वैभव और सैमसन पहुंचे

जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर दूसरी बार पुरुष एकल खिताब जीता और ओपन एरा में इतिहास रचा।

जैनिक सिनर ने दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब, युवराज, अभिषेक, वैभव और सैमसन पहुंचे

सिनर ने जीता विंबलडन 2026

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब को एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ 24 साल के सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने। वे ओपन एरा में विंबलडन पुरुष एकल खिताब बचाने वाले इतिहास के सिर्फ 10वें खिलाड़ी बन गए।

100वां ग्रैंड स्लैम मैच जीतने की अचीवमेंट

सिनर ने पहली बार फाइनल खेल रहे में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती। यह मैच 3 घंटे 46 मिनट तक चला। इसी के साथ सिनर ने करियर का 100वां ग्रैंड स्लैम मैच जीतने की अचीवमेंट भी हासिल की है। चैंपियन बनने पर सिनर को 36 लाख पाउंड यानी की करीब ₹42 करोड़ की इनामी राशि भी मिली। वे ATP रैंकिंग में नंबर-1 बने रहेंगे। उनके और नए नंबर-2 बनने वाले ज्वेरेव के बीच 4,970 अंकों का अंतर रहेगा।

लगातार 10वीं जीत 

जैनिक सिनर ने ज्वेरेव के खिलाफ लगातार 10वीं जीत दर्ज की। वहीं जर्मन खिलाड़ी का लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने के बावजूद दूसरा मेजर खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। यह सिनर का 2026 सीजन का छठा ATP खिताब है। इससे पहले वह रोम मास्टर्स जीतकर करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा कर चुके हैं। 

अभिषेक-वैभव पहुंचे

इस मुकाबले को देखना के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह, मौजूदा टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी भी पहुंचे। वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टा में विंबलडन फाइनल की फोटो साझा की। 

संबंधित सामग्री

US Open Mixed Doubles में बड़ा उलटफेर, जोकोविच-सबालेंका पहले राउंड में बाहर

US Open Mixed Doubles में बड़ा उलटफेर, जोकोविच-सबालेंका पहले राउंड में बाहर

यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स में जोकोविच-सबालेंका और सेरेना-अल्काराज जैसी जोड़ियां पहले राउंड और क्वार्टर फाइनल में हार गईं।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

हाईकोर्ट के आदेश पर राजधानी के निशातपुरा में चला बुलडोजर, 11 मकान जमींदोज

हाईकोर्ट के आदेश पर राजधानी के निशातपुरा में चला बुलडोजर, 11 मकान जमींदोज

भोपाल में निशातपुरा इलाके में जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के निर्देश पर 35 साल पुराने अतिक्रमण में बने 11 मकानों को ढहा दिया।

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

अल्काराज को बड़ा झटका! कलाई की चोट से सिनसिनाटी ओपन से बाहर, US ओपन पर भी संकट

कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सवाल उठ गए हैं।

निशातपुरा बना भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन, 14 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया स्टेशन

निशातपुरा बना भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन, 14 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया स्टेशन

भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन को चौथे प्रमुख स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है, जिससे मुख्य स्टेशन पर यात्री भार कम होगा और सुविधाएँ बढ़ेंगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026