एक और दमदार टीम पहुंची सेमीफाइनल में , कड़े मुकाबले में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

Pramod Kumar,News11 Bharat,

फाबियन रूइज और मेरिनो के गोलों से स्पेन पहुंचा सेमीफाइनल में, अब मुकाबला फ्रांस के साथ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: स्पेन ने कड़े मुकाबले में बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब सेमीफाइनल में स्पेन का मुकाबला विश्व की दावेदार टीम फ्रांस से होगा. यूरोपीय टीम स्पेन भी विश्व कप के प्रबल दावेदारों में है. बेल्जियम के खिलाफ मैच में फाबियन रूइज़ और मिकेल मेरिनो ने स्पेन के लिए गोल किए.

लॉस एंजिलिस स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया. फाबियन रूइज और मिकेल मेरिनो ने गोल कर स्पेन की जीत सुनिश्चित कर दी.  बेल्जियम की ओर से चार्ल्स डी केटेलारे ने एकमात्र गोल दागा. 

बेल्जियम के खिलाफ मैच में पेड्री की जगह फाबियन रूइज को शुरुआती एकादश में मौका दिया गया. रूइज ने कोच की योजना को सही साबित करते हुए 30वें मिनट में एक शानदार फिनिश पर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी.  मगर बेल्जियम के चार्ल्स डी केटेलारे ने 41वें मिनट में हेडर के जरिए गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. पहले हाफ में यही स्कोर रहा.

इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच बढ़त बनाने के लिए जोरदार संघर्ष चला. लेकिन इस संघर्ष में मैच के 88वें मिनट में स्पेन ने बाजी मार ली. मिकेल मेरिनो ने एक जोरदार शॉट लगाकर गेंद को जाल में पहुंचाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. स्पेन ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया.

यह भी पढ़ें: 14 जुलाई तक झारंखंड में अच्छी बारिश के साथ 17 जुलाई तक मौसम के सुहाना बने रहने की मौसम विभाग ने जताई सम्भावना