अन्य

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

Chief Minister Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनके विचार राष्ट्र की एकता, आत्मबल और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में हमें निरंतर प्रेरित करते हैं। [caption id="attachment_131425" align="alignnone" width="300"] TWEET[/caption] उनकी शिक्षाओं में रामराज्य की कल्पना तथा संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव और मानवता के कल्याण की भावना निहित है।” [caption id="attachment_131422" align="alignnone" width="300"] मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि[/caption]

मानवता के कल्याण की भावना निहित

बता दें की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है. 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देशभर में शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई

Chief Minister Nayab Singh Saini: नाथूराम गोडसे, जो हिंदू महासभा का सदस्य था, ने नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में शाम की प्रार्थना के लिए जाते समय गांधीजी पर तीन गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद गोडसे को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई. READ MORE: Cm nayab singh saini birthday: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर कराया हवन