न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: फीफा विश्व कप में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ है. विश्व कप में चार बार की चैम्पियन और दिग्गज टीम जर्मना को नाकआउट के राउंड ऑफ 32 में हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ अगले चरण में पहुंचने के साथ फिर से एक बार चैम्पियनशिप जीतने का सपना ध्वस्त हो गया. पराग्वे की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में जर्मनी की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. दोनों टीमें निर्धारित और अतिरिक्त समय में 1-1 से बराबर थी. लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में पैराग्वे ने जर्मनी का नॉकआउट करते हुए अगले चरण में जगह बना ली.
फॉक्सबरो के गिलेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पराग्वे ने 42वें मिनट में गोल कर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी. हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 से उनके पक्ष में रहा। दूसरे हाफ में जर्मनी ने वापसी करते हुए काई हैवर्ट्ज के 54वें मिनट में किए गये गोल से 1-1 की बराबरी कर ली. लेकिन इसके बाद निर्धारित 90 मिनट और फिर 30 मिनट के अतिरिक्त समय में मैच 1-1 की बराबरी पर ही समाप्त हुआ.
इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी के तीन खिलाड़ियों के गोलकरने से चूक जाने से मौका उसके हाथ से निकल गया. पराग्वे के दो खिलाड़ी निशाना चूके थे. पराग्वे ने पेनल्टी आख़िरकार 4-3 से जीतकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह बना ली. राउंड ऑफ़ 16 में पराग्वे की टक्कर फ़्रांस और स्वीडन के बीच मैच की विजेता टीम से होगी.
यह भी पढ़ें: रिम्स में फर्जी एसटी प्रमाण-पत्र से MBBS में दाखिला लेने वाले छात्र आशीष कुमार का एडमिशन रद्द