खेल

पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से जीता, कोनोली की फिफ्टी, चहल को 2 विकेट

GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी। इसी के साथ पंजाब ने अपना पहला मैच जीत लिया है। IPL के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस ने PBKS को 163 रन का टारगेट दिया। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब की और से कूपर कोनोली ने 66  रनों की पारी खेली। 

पंजाब के मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया।  गिल 39 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने 2 विकेट झटके। 

पंजाब की पारी

PBKS के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने उतरे। दूसरे ओवर में पंजाब किंग्स ने पहला विकेट गंवा दिया। कगिसो रबाडा ने प्रियांश आर्या को आउट कर  दिया। आर्य दने केवल 7 रन बनाए। 10वें ओवर में पंजाब ने दूसरा विकेट गंवा दिया। राशिद खान ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेज दिया। 

कप्तान श्रेयस अय्यर मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए। नेहल वाधेरा ने 3, शशांक सिंह 4,  मार्कस स्टोयनिस 0 बनाकर पवेलियन लौट गए। 

कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों पर 66 रन बनाए। 34 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। इसके बाद मार्को यानसन भी 18वें ओवर में आउट हो गए। 

GT की पारी

गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ओपनिंग करने उतरे। चौथे ओवर में मार्को यानसन ने पंजाब को पहला विकेट दिलाया। साई सुदर्शन कैच आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए।

10वें ओवर में पंजाब को दूसरा विकेट मिला। ओवर की तीसरी बॉल युजवेंद्र चहल ने कप्तान  शुभमन गिल को पवेलियन भेज दिया। गिल ने 39 रन बनाए। इसके जॉस बटलर मैदान में उतरे। ग्लेन फिलिप्स 17 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलिन लौट गए। वहीं जोस बटलर 33 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। उनको चहल ने आउट किया। 

19वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर  को विजयकुमार वैशाख आउट कर  दिया। उन्होंने 18 रन ही बनाए। इसी ओवर में शाहरुख खान भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

GT vs PBKS IPL 2026: IPL डेब्यू 

तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस के लिए IPL डेब्यू कर रहे है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली का भी ये डेब्यू मैच है। 

Playing 11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे।