Happy Birth Day: 2011 विश्व कप में वह 3 ओवरों का रोमांच और महेन्द्र सिंह धोनी का धमाल

News11 Bharat,Pramod Kumar,

फिर 49वें ओवर में नुवान कुलसेकरा की बॉल पर 82 मीटर का वह ऐतिहासिक छक्का

प्रमोद जायसवाल/न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्म दिन मना रहे है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अनोखी चमक बिखेरने वाले धोनी सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं क्रिकेट मैदान से बाहर भी काफी चर्चा में रहते हैं. मगर असली चर्चा तो उनकी क्रिकेट उपलब्धियों को लेकर ही होती है. क्रिकेट करियर में उन्होंने बड़े कमाल किये हैं. उनकी चर्चा की जाए तो फेहरिस्त काफी लम्बी हो जाएगी, लेकिन अगर उनके किए गये कमाल में विश्व कप कप 2011 की चर्चा न की जाए तो कुछ अधूरा सा रह जाएगा. वह भी मैच के आखिरी 3 ओवरों में किए गए कमाल को क्रिकेट फैंस कभी नहं भूल सकते. 

2 अप्रैल 2011 को विश्व कप क्रिकेट का वह फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में एमएस धोनी और गौतम गंभीर के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई थी. जिसमें धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे. धोनी की यह वह पारी थी जिसकी बदौलत भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से न सिर्फ हराया था, बल्कि चैम्पियनशिप भारत के नाम की थी.

जीत के लिए आखिरी 3 ओवरों में 27 रन चाहिए थे, जिसे धोनी और युवराज सिंह ने आसानी बनाते हुए भारत को 28 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का मौका दिया था. फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274/6 का मजबूत स्कोर बनाया था. भारत की शुरुआत खराब हुई और 31 रन पर दो विकेट गिर गए थे。इसके बाद गौतम गंभीर ने 97 रन की जुझारू पारी खेली. मगर असली मास्टर स्ट्रोक तो अभी बाकी थी. 42वें ओवर में खुद को प्रमोट करके बल्लेबाजी के लिए ऊपर आए. उन्होंने 79 गेंदों में 91 रनों की शानदार, नाबाद और कप्तानी पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. 

अंतिम 3 ओवरों में जीत के लिए 18 गेंदों में मात्र 27 रनों की दरकार थी, धोनी और युवराज सिंह क्रीज पर डटे हुए थे. दोनों ने संयम से खेलते हुए श्रीलंका को उम्मीदों पर पानी फेरते हुए टीम इंडिया को अपने मुकाम तक पहुंचा था. फिर 49वें ओवर में नुवान कुलसेकरा की बॉल पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से 82 मीटर का वह छक्का भला कौन भूल सकता है. यही वह छक्का था जिसने भारत को 28 सालों बाद एक बार फिर विश्व चैम्पियन बना दिया था.

ऐसी लाजवाब पारियां खेलने और भारत का बार-बार सिर ऊंचा करने वाले महेनद्र सिंह धोनी को उनके 45वें जन्मदिन पर तमाम क्रिकेट प्रेमियों, तमाम भारत वासियों की ओर से ढेरों बधाइयां!

यह भी पढ़ें: बड़े दावेदारों में पुर्तगाल का सपना टूटा, रो पड़े रोनाल्डो, स्पेन ने 1-0 से हराकर कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट