हरमनप्रीत कौर का बड़ा कारनामा! 200 अंतरराष्ट्रीय T20 मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनकर रचा विश्व रिकॉर्ड

Pramod Kumar

महिला ही नहीं, कोई पुरुष क्रिकेटर फिलहाल इस मुकाम तक नहीं पहुंचा है

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: इंगलैंड में चल रही T20 World Cup टूर्नामेंट में भारतीय दिग्गज महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है. रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों को बीच  टी-20 विश्व कप का एक मैच मैनचेस्टर में खेला गया. यह मैच हालांकि भारतीय टीम हार गई लेकिन भारत की स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत की महान उपलब्धि के लिए याद किया जाएगा. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर यह मैच खेलने के लिए जैसे ही मैदान में उतरीं, उनके नाम ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई. उन्होंने 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच का आंकड़ा छू लिया है.

हरमनप्रीत कौर की यह उपलब्धि इसलिए भी और भी बड़ी हो जाती है क्योंकि महिला और पुरुष क्रिकेट, दोनों को मिलाकर अब तक कोई भी खिलाड़ी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है. यह भी बता दें कि हरमनप्रीत कौर इस समय अपने करियर का 10वां टी-20 विश्व कप खेल रही हैं. यह भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. सबसे अधिक टी-20 विश्व कप खेलने का भारत की ओर से भी यह एक रिकॉर्ड है. भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नौ टी-20 विश्व कप खेल चुके हैं.

सबसे ज्यादा T20I खेलने वाली महिला क्रिकेटर

  1 हरमनप्रीत कौर भारत 200  
  2 सूजी बेट्स न्यूजीलैंड 184  
  3 डैनी व्याट-होज इंगलैंड 183  
  4 एलीस पेरी ऑस्ट्रेलिया 177  
  5 स्मृति मंधाना भारत 169  

यह भी पढ़ें: FIH Hockey Women's Nations Cup जीतने पर पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई