जो रूट विराट कोहली के शतक रिकॉर्ड को तोड़ने की चुन

Records: 1980 से अब तक, हर दशक में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, क्या रूट तोड़ पाएंगे कोहली का रिकॉर्ड?

जो रूट के पास कोहली का शतक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

रूट के पास इस विराट कोहली के भी एक रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। जी हां, हम आपको साल 1980 से लेकर हर दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं।

भारत ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में अपने नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की बेहतरीन शुरुआत की है। टीम ने इंग्लैंड को उसके घर में 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। इस सीरीज में कप्तान गिल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और चार शतकों की बदौलत सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। भारत के चार बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 537 रन के साथ सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

इंग्लैंड का यह दिग्गज बल्लेबाज, पिछले चार साल से खूब रन बना रहा है और शतक पर शतक लगा रहा है। कुछ क्रिकेट पंडित तो यहां तक मानते हैं कि रूट सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रन का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। हालांकि, रूट के पास इस विराट कोहली के भी एक रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। जी हां, हम आपको साल 1980 से लेकर हर दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं। इसमें शीर्ष पर विराट कोहली हैं।

हेन्स और तेंदुलकर का रहा है जलवा साल 1980 से लेकर 1989 तक 10 साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर डेसमंड हेन्स ने लगाए थे। उन्होंने तब 27 शतक जड़े थे। इस दौरान उन्होंने 240 अंतरराष्ट्रीय मैचों में (तब टी20 नहीं हुआ करता था), 42.33 की औसत से 10966 रन बनाए थे। हेन्स ने उस दशक में टेस्ट में 12 और वनडे में सबसे ज्यादा 15 शतक जड़े थे। इसके बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का दौर आया। साल 1990 से लेकर 1999 तक, उस दशक में सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक रहे। उन्होंने हेन्स के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, उस दशक में 46 शतक लगाए। इस दौरान सचिन ने 297 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 47.96 की औसत से 14197 रन बनाए थे। सचिन ने उस दशक में टेस्ट और वनडे, दोनों में सबसे ज्यादा शतक लगाए थे। उन्होंने टेस्ट में 22 शतक और वनडे में 24 शतक लगाए।

पोंटिंग का रिकॉर्ड कोहली ने तोड़ा इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई महान रिकी पोंटिंग का दौर आया। साल 2000 से लेकर साल 2009 तक वाले दशक में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पोंटिंग के नाम रहा। उन्होंने उस दशकर में 55 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए। इस दौरान पोंटिंग ने 363 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 49.63 की औसत से 18962 रन बनाए। उस दशक में टेस्ट में पोंटिंग ने 32 शतक और वनडे में 23 शतक लगाए। फिर समय आया विराट कोहली का और एक दशक में उनके शतक का रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ सका है। कोहली ने साल 2010 से लेकर 2019 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 69 शतक जड़े, जो कि एक दशक में बनाए गए सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है। इस दौरान कोहली ने 386 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 57.58 की औसत से 20960 रन बनाए। उस दशक में टेस्ट में कोहली ने 27 शतक और वनडे में 42 शतक जड़े।