झारखंड विमेंस टी20 प्रीमियर लीग: कोल्हान डायनोमोज ने संथाल चैलेंजर को 53 रन से हराया

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड विमेंस टी20 प्रिमियम लीग  के दूसरे दिन आज पहले मुकाबले में संथाल चैलेंजर का मुकाबला कोल्हान डायनोमोज से हुआ. संथाल चैलेंजर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. कोल्हान डायनोमोज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 159 रन बना कर विपक्षी टीम को 160 रनों का लक्ष्य दिया. 160 रनों के लक्ष्य का सामना करने उतरी संथाल चैलेंजर की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी और 53 रनों से यह मुकाबला हार गयी.

संथाल चैलेंजर की अंजलि हैम्ब्रम को मोमेंट्स वेस्ट इकोनोमी बॉलर का अवार्ड विनय बिहारी कर्ण, मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब कोल्हान डायनोमोज की अनांदिता किशोर को शैलेन्द्र कुमार जबकि मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड कोल्हान डायनोमोज की दूर्गा मूर्मू को श्रीनिवास द्वारा दिया गया. मैच का विस्तृत जानकारी के लिए मिडिया शीट संलग्न है.

यह भी पढ़ें: 20 किलो की कांवर लेकर अमरनाथ यात्रा पर निकले रोहित कुमार, देवघर होते हुए जाएंगे पुरी