वैभव सूर्यवंशी से पैट कमिंस को लगने लगा है डर! ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का सामने आया बड़ा बयान

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्लेबाजी में जादू चल रहा है. वैभव ने IPL 2026 मुकाबले में कमाल की सलामी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. अपनी बल्लेबाजी के दम पर वैभव ने IPL 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम किया था. वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भी वैभव की बल्लेबाजी का डर सताने लगा है. वैभव सूर्यवंशी को लेकर  पैट कमिंस का बड़ा बयान सामने आया है. पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. कमिंस उन गेंदबाजों में शामिल रहे, जिन्हें टूर्नामेंट के दौरान वैभव के आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज का सामना करना पड़ा था. वैभव को लेकर पैट कमिंस ने कहा कि वैभव को गेंदबाजी करना बेहद मुश्किल है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि काश वैभव अभी भी हाई स्कूल में होते, ताकि उन्हें उनके खिलाफ गेंदबाजी नहीं करनी पड़ती.

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर बयान देते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, 'वह शानदार प्रतिभा के धनी हैं. वह गेंद को बहुत दूर तक मारते हैं और उनके सामने गलती की गुंजाइश बेहद कम होती है. उन्हें गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण है. काश वह अभी हाई स्कूल में होते, ताकि मुझे उनके खिलाफ गेंदबाजी न करनी पड़ती. यह अविश्वसनीय है. मैंने शायद ही कभी किसी 15 साल के खिलाड़ी को इस तरह बल्लेबाजी करते देखा हो. चाहे वह 15 साल का हो या 30 साल का, वह गेंद को बेहतरीन तरीके से हिट करता है.'

आपकी जानकारी के लिए बता दें, वैभव ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलते हुए 16 मैच में सर्वाधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 48 से ज्यादा की औसत और ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े. प्लेऑफ के एलिमिनेटर मुकाबले में भी वैभव का बल्ला जमकर बोला था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए थे. वैभव गेल के द्वारा IPL में बनाए हुए सबसे तेज 30 गेंदों में 100 रन के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे मगर वह उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने से पहले कैच आउट हो गए थे.

यह भी पढ़ें: एक व्यक्ति, एक संकल्प और हरित क्रांति की आधी सदी: डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वनराखी आंदोलन