अब तक का सबसे बड़ा FIFA World Cup! 48 टीमों के बीच खेले जाएंगे 104 मैच, IPL 2026 में 10 टीमों खेले गये थे कुल 74 मैच

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत बस अब होने ही वाली है. 11 जून से विश्व के सबसे बड़े खेल का रोमांच सिर पर चढ़कर बोलने वाला है. 11 जून से शुरू होकर 19 जुलाई तक यह टूर्नामेंट यूएसए, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. इस बार का विश्व कप फुटबॉल इस मायने में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक है, क्योंकि इस बार सबसे ज्यादा 48 टीमें भाग ले रही हैं. इसके पहले 32 टीमों को चार-चार टीमों के 8 ग्रुप में बांट कर टूर्नामेंट का आयोजन होता था. प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉकआउट में पहुंचती थी. फिर इन टीमों के बीच राउंड ऑफ 16 होता था.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेल का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा. क्योंकि इस बार 48 देश टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं. पिछले टूर्नामेंट से अलग इस बार चार-चार टीमों को 12 ग्रुपों में बांटा गया है. लीग चरण की समाप्ति के बाद सभी ग्रुपों से टॉप-2 टीमें अगले राउंड में तो पहुंचेंगी ही, इनके अलावा, तीसरे स्थान पर रहने 12 टीमों में से वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों को भी अगले राउंड में पहुंचने का मौका मिलेगा. पहले जहां, नॉकआउट चरण में 16 टीमें पहुंचती थीं, इस बार 32 टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी. यानी इस बार 'राउंड ऑफ 16', की जगह राउंड ऑफ 32 होगा. उसके बाद 16 टीमें प्री क्वार्टर फाइनल, में फिर 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में, फिर 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. उसके बाद श्रेष्ठ दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस तरह से फीफा वर्ल्ड कप तक के कुल 64 मुकाबलों की जगह 104 मुकाबले देखने को मिलेगा. 

बता दें कि अभी हाल ही में भारत में खत्म हुए आईपीएल में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले गये थे. जिनमें लीग मुकाबलों के 70 और प्लेऑफ मुकाबलों के 4 मैच शामिल हैं.

विश्व कप फुटबॉल 2026 तीन देशों की संयुक्त मेजबानी में कुल 16 स्टेडियमों में खेला जाएगा. जिनमें से 11 अमेरिका में, 3 मैक्सिको में और 2 कनाडा में स्थित हैं. यानी फाइनल समेत सबसे ज्यादा मुकाबले संयुक्त राज्य अमेरिका में खेले जाएंगे. इस विश्व कप की मेजबानी के साथ मेक्सिको तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला पहला देश बन जाएगा. मेक्सिको साल 1970 और 1986 में फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है.


यह भी पढ़ें: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए प्रदेश कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया